Thu. Apr 18th, 2024
    Get rid of stretch marks, stretch marks se chutkara

    स्ट्रेच मार्क्स ऐसे निशान हैं जो आमतौर पर हाथ, पैर, पेट या छाती में होते हैं. हमारे शरीर की त्‍वचा दो सतहों में मिलकर बनी होती हैं, जब कोई महिला गर्भवती होती है या कोई इंसान अचानक मोटा होता है या फिर उम्र बढ़ने लगती हैं तो हमारी त्‍वचा में एक प्रकार का खिंचाव होने लगता है।

    Advertisements

    क्‍या आपके शरीर पर भी कुछ ऐसे स्‍ट्रैच मार्क्‍स हैं जो लाख उपाय के बाद भी जाने का नाम नहीं ले रहें हैं? तो फिर इसको हटाने के लिए आज से ही इस दिशा में कदम बढ़ा दें। इसके लिए त्‍वचा की सही तेल से मालिश और पौष्टिक आहार लेना शुरु कर दें। स्‍ट्रैच मार्क्‍स किसी भी उम्र में हो सकते हैं। और महिलाओं में ये ज्यादातर प्रेगनेंसी के बाद होते हैं। हालांकि बाजार में स्ट्रेच मार्क्स हटाने की अनेक प्रकार की दवाएं मिल जाती हैं, लेकिन कई बार दवाओं से भी यह समस्या खत्म नहीं होती। इसके लिए हम कुछ घरेलु उपायो की मदद ले सकते हैं। जिससे किसी प्रकार का कोई नुकसान भी नही होता। आइये जानते हैं उन घरेलू उपाय के बारे में:

    आलू का रस इस्तेमाल करें (Potato Juice for Stretch Marks)

    स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में आलू बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन्स और मिनिरल्स पाये जाते हैं जो स्ट्रेच मार्क्स को बढ़ने से रोकते हैं। आलू को कद्दूकस करके इसका रस निकल लें। अब इस रस को स्ट्रेच मार्क्स वाले स्थान पर कुछ देर के लिए लगाकर रखें। थोड़ी देर बाद त्वचा को गुनगुने पानी से धो लें। इससे स्ट्रेच मार्क्स कम होने लगेंगे।

    तेल की मालिश करें (Prevention Through Oil Massage)

    गर्भावस्था के तीन महीने होने से पहले अगर आप पेट में तेल लगाकर धीरे धीरे मलें तो इससे स्ट्रेच मार्क्स बढ़ने का ख़तरा कम हो जाएगा। मालिश करने के लिए आप इनमें से किसी भी तेल को चुन सकती हैं:

    * अरंडी का तेल या कैस्टर ऑयल (Castor Oil)

    *बादाम का तेल (Almond Oil)

    *नारियल का तेल (Coconut Oil)

    *जैतून का तेल (Olive Oil)

    *विटामिन E का तेल (Vitamin E Oil)

    एलोवेरा जेल इस्तेमाल करें (Aloe Vera Gel for Removing Stretch Marks)

    एलोवेरा जेल आसानी से उपलब्ध होने वाला पौधा है। इसके जेल को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और इससे आपके मार्क्स काफी तेज़ी से कम हो जाएँगे।

    शिया बटर (Shea Butter)

    शिया बटर में घाव और त्वचा की दरारें भरने के अदभुत गुण होते हैं। इसलिए इसका इस्तेमाल काफी सारे बॉडी लोशंस में किया जाता है। अगर प्रेगनेंसी की वजह से आपको स्ट्रेच मार्क्स हैं तो आपके लिए शिया बटर एक बेहतरीन विकल्प साबित होगा। आप इसे आसानी से बाज़ार और कॉस्मेटिक की दुकानों पर प्राप्त कर सकते हैं। क्योंकि ये बटर प्राकृतिक तत्वों से निकाला जाता है। इसे लगाने के बाद आप पाएंगे कि आपकी त्वचा नरम मुलायम हो गयी है और त्वचा में नयी जान आ गयी है।

    चीनी या शुगर स्क्रब का इस्तेमाल करे (Sugar Scrub for Stretch Marks)

    चीनी भी स्ट्रेस मार्क्स को कम करने में सहायक है। इसके प्रयोग के लिए थोड़ा बादाम का तेल (almond oil) लें। अब इसमें थोड़ी चीनी और थोड़ा नींबू का रस मिला लें। सभी चीज़ों को आपस में मिलाकर अब इस मिश्रण को स्ट्रेस मार्क्स वाले स्थान पर लगा कर हल्के हाथो से रगड़े। रोजाना नहाने से पहले इस मिश्रण को त्वचा पर रगड़ने से स्ट्रेस मार्क्स की समस्या कम होने लगती है।

    नीम्बू का रस (Lemon Juice for Stretch Marks)

    नीम्बू का रस आपकी त्वचा के स्ट्रेच मार्क्स हटाने में काफी बड़ी भूमिका निभाता है। यह प्राकृतिक रूप से अम्लीय (acidic) होता है और स्ट्रेच मार्क्स, दाग और एक्ने को प्रभावी रूप से दूर करता है। एक ताज़ा नीम्बू लें और इसके दो टुकड़े करें। अब स्ट्रेच मार्क्स के ऊपर नीम्बू का रस गोलाकार मुद्रा में रगड़ें। इसे अपनी त्वचा पर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे गर्म पानी से धो लें। वैकल्पिक तौर पर खीरे और नीम्बू के रस को बराबर मात्रा में लेकर एक मिश्रण तैयार करें। इस मिश्रण का प्रयोग अपने स्ट्रेच मार्क्स पर करें।

    बेकिंग सोडा का प्रयोग (Baking Soda to Remove Stretch Marks)

    बेकिंग सोडा स्ट्रेच मार्क्स हटाने में बहुत इफेक्टिव है। इसके लिए एक चम्मच (1tsp) बेकिंग सोडा लें, और इसमें एक चम्मच नीम्बू का रस (1tsp lemon juice) और एक चम्मच एलोवेरा जेल (1tsp aloe vera gel) मिलायें। अब इस पेस्ट को हलके हाथों से स्ट्रेच मार्क्स पर लगाकर 5 मिनिट के लिए मसाज करें और फिर अगले 10 मिनिट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। 10 मिनिट बाद हलके गुनगुने पानी से धोकर मॉइस्चराइजिंग लोशन लगा लें। नियमित रूप से यह प्रयोग करने पर धीरे धीरे स्ट्रेच मार्क्स हल्के होकर पूरी तरह मिट जाते हैं।

    स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए व्यायाम है जरुरी (Exercises for Stretch Marks)

    स्ट्रेच मार्क्स शरीर पर पड़ने वाली वह रेखाएं हैं जो देखने में सफ़ेद तथा पतली होती हैं। इस परेशानी को दूर करने के लिए व्यायाम भी लाभदायक होता है। रोजाना व्यायाम करने से त्वचा में पड़े स्ट्रेस मार्क्स को आसानी से समाप्त किया जा सकता है। व्यायाम करने से मांसपेशियां व त्वचा मजबूत बनती हैं, जिससे स्ट्रेस मार्क्स की समस्या कम होने लगती है। इसके लिए आप रोजाना उठक-बैठक (squats) भी कर सकते हैं। इससे भी स्ट्रेच मार्क्स कम होने लगते हैं।

    अंडे के सफ़ेद भाग का इस्तेमाल करें (Egg White for Removing Stretch Marks)

    अंडे के बाहरी भाग में मौजूद प्रोटीन स्ट्रेच मार्क्स ठीक करने में काफी सहायक होता है। 2 कच्चे अंडे लें और उन्हें तोड़कर अंडे का सफ़ेद भाग अलग कर लें। अब इसे स्ट्रेच मार्क्स से प्रभावित भाग पर लगाएं । जैसे ही अंडे का बाहरी भाग पूरी तरह सूख जाए, इसे धोकर एक हल्का मॉइस्चराइज़र प्रयोग करें।

    विटामिन K (Vitamin K)

    विटामिन K शरीर से दाग धब्बे हटाने के लिए सबसे अच्छा उपाय है। हरी सब्जियों जैसे खीरे, बंदगोभी, पालक और प्याज में काफी मात्रा में विटामिन K होता है। सलाद का सेवन रोजाना करने से मार्क्स से छुटकारा प्राप्त होता है।

    By Caring You Online

    "Caring You Online" is a platform, where you can find all the information related to health, beauty, and personal care. All the content on this website is written and reviewed by a team of health care professionals.

    One thought on “स्ट्रेच मार्क्स हटाने के घरेलू तरीके : Top 10 Tips to Remove Stretch marks Naturally, Best Home Remedy for Stretch Marks”

    Leave a Reply